भगवान राम को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए?


By Ashish Mishra17, Jan 2024 12:17 PMjagran.com

भगवान राम की पूजा करना

अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि भगवान श्रीराम की पूजा करते समय क्या भोग लगाना चाहिए। आइए जानते हैं कि प्रभु श्रीराम को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए?

भोग लगाना

भगवान की पूजा करते समय भोग लगाना जरूरी होता है। बिना भोग के पूजा सफल नहीं होती है। अलग-अलग देवी-देवताओं को अलग-अलग भोग लगाया जाता है।

भगवान राम को भोग

लगाना हिंदू धर्म में भगवान राम की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। इस दौरान प्रभु राम को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से प्रभु राम का आशीर्वाद मिलता है।

दूध से बनी खीर

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, प्रभु श्रीराम के जन्म के समय भी खीर बनाई गई थी। वहीं, प्रभु राम की पूजा करते समय दूध वाली खीर का भोग लगाना शुभ माना जाता है।

खोए वाली बर्फी

प्रभु श्रीराम की पूजा करते समय खोए वाली बर्फी का भोग लगाना चाहिए। इस भोग को लगाने से प्रभु श्रीराम प्रसन्न होने लगते हैं और भक्त को आशीर्वाद देते हैं।

बेर का भोग लगाना

भगवान राम को वनवास के समय माता शवरी में बेर खिलाया था। प्रभु की पूजा करते समय बेर का भोग लगाना शुभ माना जाता है।

कंदमूल फल

प्रभु श्रीराम वनवास के दौरान कंदमूल फल का सेवन करते थे। अगर आप भगवान राम की पूजा कर रहे हैं तो कंदमूल फल का भोग लगा सकते हैं।

किशमिश और मिश्री का भोग लगाना

भगनान राम की पूजा में किशमिश और मिश्री का भी भोग लगा सकते हैं। इससे प्रभु श्रीराम प्रसन्न होने लगते हैं और आप पर कृपा बरसाने लगते हैं।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ