भगवान श्री कृष्ण को कौन सा फूल प्रिय है?


By Amrendra Kumar Yadav19, Aug 2024 05:04 PMjagran.com

भगवान श्रीकृष्ण

भगवान श्रीकृष्ण जगत के पालनहार श्रीहरि विष्णु के आठवें अवतार हैं। श्रीकृष्ण की कृपा से जीवन में सफलता प्राप्त होती है और पॉजिटिविटी आती है।

भक्तगण करते हैं पूजा

पूजा करते समय फूलों का बहुत महत्व होता है। बिना फूलों के कोई भी पूजा सफल नहीं मानी जाती है। सभी देवी-देवताओं के प्रिय फूल होते हैं।

भगवान श्रीकृष्ण के प्रिय फूल

ऐसे में जानेंगे कि भगवान श्रीकृष्ण के प्रिय फूल कौन से हैं? इन फूलों का इस्तेमाल श्रीकृष्ण की पूजा करते समय करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

कमल का फूल है बेहद प्रिय

बांके बिहारी श्रीकृष्ण को कमल का फूल बेहद प्रिय होता है। पूजा में यह फूल अर्पित करने से श्रीकृष्ण जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों को शुभ फल प्रदान करते हैं।

माता लक्ष्मी का निवास

कमल के फूल में लक्ष्मी जी का निवास होता है। ऐसे में यह फूल अर्पित करने से धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

आती है सुख-समृद्धि

इसके साथ ही यह फूल अर्पित करने से सुख-समृद्धि आती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा मनचाहे फलों की प्राप्ति होती है।

घर में आती है खुशहाली

कमल का फूल भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित करने से घर में खुशहाली आती है और परिवरा के सदस्यों पर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बरसती है।

ये फूल भी कर सकते हैं अर्पित

भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते समय उन्हें कमल के फूल के अलावा चंपा, कनेर, पलाश, कुमुद आदि फूल भी अर्पित कर सकते हैं।

भगवान श्रीकृष्ण को ये फूल अर्पित कर सकते हैं। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com