भगवान भोलेनाथ का इन चीजों से करें अभिषेक, बदल जाएगी किस्मत


By Amrendra Kumar Yadav24, Jun 2024 11:15 AMjagran.com

देवों के देव महादेव

सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाती है। शिव जी की कृपा से जीवन के सारे कष्ट दूर होते हैं।

भक्तगण करते हैं व्रत

भक्तगण भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए इस दिन व्रत का पालन करते हैं। व्रत का पालन करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

इन चीजों से करें अभिषेक

पूजा करते समय शिव जी का अभिषेक किया जाता है। कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिनसे अभिषेक करने पर सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

शहद से करें अभिषेक

शिव जी का अभिषेक शहद से करने पर कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत होती है, जिससे कार्यों में सफलता मिलती है और मान-सम्मान प्राप्त होता है।

कच्चे दूध से करें अभिषेक

वहीं, शिव जी का अभिषेक कच्चे दूध से भी किया जाता है। ऐसा करने से चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है और मनचाहा वर मिलता है।

गंगाजल में मिलाएं काले तिल

सोमवार के दिन शिव जी की पूजा करते समय गंगाजल में काले तिल मिलाकर अभिषेक करें। यह उपाय करने से शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और कार्यों में सफलता मिलती है।

शुद्ध घी से करें अभिषेक

इस दिन शिव जी की पूजा करते समय शुद्ध घी से अभिषेक करें। घी से अभिषेक करने पर मनचाहे फल प्राप्त होते हैं।

वैवाहिक जीवन में आएगी खुशहाली

शिव जी का अभिषेक पंचामृत से करने पर वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है। पति-पत्नी के रिश्ते में किसी प्रकार की परेशानी है तो यह उपाय करें।

शिव जी का अभिषेक इन चीजों से करने पर शुभ फल प्राप्त होते हैं। धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com