सनातन धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि शिवरात्रि पर किन चीजों के दिखना अच्छे दिन शुरू होने का संकेत होता है?
इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च 2024 को मनाया जाएगा। इस भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए अभिषेक किया जाता है।
पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 08 मार्च को शाम 09 बजकर 57 मिनट पर होगी। इस तिथि का समापन 09 मार्च को शाम 06 बजकर 17 मिनट पर होगा।
अक्सर शिवरात्रि के दिन कुछ शुभ चीजें दिखाई देती हैं। इन चीजों का दिखना अच्छे दिन का संकेत हो सकता है।
कई बार शिवरात्रि के दिन किसी व्यक्ति की तरफ से रुद्राक्ष दिया जाता है। इसके साथ ही आपको रुद्राक्ष दिखाई देता है। ऐसा होना अच्छे दिन की शुरुआत का संकेत हो सकता है।
महाशिवरात्र के दिन सांप दिखना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि शिवरात्रि के दिन सांप के दिखना अच्छी किस्मत का संकेत हो सकता है।
शिवरात्रि के दिन बेल पत्र चढ़ाने का विशेष महत्व होता है। अगर आपको शिवरात्रि के दिन पांच पत्तों वाला बेल पत्र मिल जाए तो समझ जाइए कि किस्मत बदलने वाली है।
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए अभिषेक करना चाहिए। इस दौरान शिवलिंग पर बेल पत्र, दूध, शहद और घी अर्पित कर सकते हैं।
साल-भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ