आईपीएल इतिहास में इन्होंने लगाए हैं सबसे लंबे छक्के


By Amrendra Kumar Yadav17, Apr 2024 02:08 PMjagran.com

आईपीएल का क्रेज

भारत में आईपीएल का क्रेज देखने लायक होता है, करीब डेढ महीने तक चलने वाली इस लीग में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड दर्ज हैं।

सबसे लंबे छक्के

आईपीएल में बल्लेबाजों के नाम कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज हैं, ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने आईपीएल में सबसे लंबे छ्क्के लगाए हैं।

एल्बी मोर्कल हैं पहले स्थान पर

इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी एल्बी मोर्कल पहले स्थान पर हैं, एल्बी ने आईपीएल के पहले सीजन में 125 मीटर लंबा छक्का जड़ा था, जो कि आज तक कायम है।

प्रवीण कुमार दूसरे स्थान पर

वहीं प्रवीण कुमार का नाम इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है, प्रवीण ने किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए साल 2013 में 124 मीटरक लंबा छ्क्का लगाया था।

एडम गिलक्रिस्ट

बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज ने साल 2011 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए 122 मीटर लंबा छक्का लगाया था।

रॉबिन उथप्पा

वहीं बेहतरीन बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा सबसे लंबा छक्का लगाने के मामले में चौथे स्थान पर हैं, दाएं हाथ के बल्लेबाज ने साल 2010 में रॉयल चैलेंजर्स के लिए खेलते हुए 120 मीटर लंबा छक्का लगाया था।

क्रिस गेल

यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम आईपीएल में 119 मीटर लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड है, गेल ने यह कारनामा साल 2013 में किया था, गेल इस साल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे।

युवराज सिंह

बाएं हाथ के आक्रमक बल्लेबाज युवराज सिंह के नाम भी आईपीएल में सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है, युवराज ने साल 2009 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए 119 मीटर लंबा छक्का लगाया था।

आईपीएल 2024 में दिनेश कार्तिक ने 108 मीटर लंबा छक्का लगाया है, क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com

सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट हुए ये भारतीय बल्लेबाज