तुलसी के पौधे के पास जलाएं इस तेल का दीपक


By Ashish Mishra25, Aug 2023 04:39 PMjagran.com

तुलसी

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे की पूजा करने की पुरानी परंपरा है। तुलसी में लक्ष्मी जी का वास रहता है। आइए जानते हैं कि इसके पौधे के पास किस तेल का दीपक जलाना शुभ होता है?

दीपक जलाना

शाम के समय तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है।

मां लक्ष्मी

घर में तुलसी का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी खुश रहती है। वहीं पौधे के पास रोजाना दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है।

घी का दीपक

ज्योतिष के अनुसार तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

बाधाओं से छुटकारा

अगर आपके घर में किसी प्रकार की बाधा का वास है तो शाम के समय तुलसी के पास घी का दीपक अवश्य जलाएं।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है। इसके अलावा यह विष्णु भगवान को भी काफी प्रिय है। तुलसी के पास दीपक जलाने से आर्थिक तंगी दूर होती है।

दरिद्रता से छुटकारा

घी के दीपक में थोड़ा सा अक्षत मिलाकर जलाने से घर की दरिद्रता दूर होती है। मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

सफलता

अगर आप रोजाना तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाते हैं तो सफलता आसानी से मिल सकती है।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ