इच्‍छा पूर्ति के लिए Varuthini Ekadashi पर क्या करना चाहिए?


By Farhan Khan22, Apr 2025 06:00 AMjagran.com

वरूथिनी एकादशी कब मनाई जाएगी हिंदू

धर्म शास्त्र के अनुसार, वरूथिनी एकादशी इस बार 24 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।

भगवान विष्णु की पूजा करने के लाभ

भगवान विष्णु की पूजा करने से जातक के जीवन में खुशहाली आती है। बिगड़े काम बन जाते है। कर्ज की समस्या से मुक्ति के साथ साथ पैसों से तिजोरी भी भरी रहती है।

वरूथिनी एकादशी के दिन करें यह काम

आज हम आपको एक ऐसे काम के बारे में बताएंगे, जिसे वरूथिनी एकादशी के दिन करने से जातक की हर इच्छा पूरी हो जाती है। आइए इस काम के बारे में जानें।

वरूथिनी एकादशी के दिन जलाएं दीपक

आपको वरूथिनी एकादशी के दिन दीपक जलाना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो इससे जातक के जीवन में कोई दुख बाकी नहीं रहता और परिवार भी तरक्की करने लगता है।

केले के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं

केले के पेड़ के नीच भी दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे बंद किस्मत के ताले खुल जाते हैं। व्यक्ति की दिन-रात तरक्की होती है। इन्हें जीवन में कभी किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।

पूजा घर के पास जलाएं दीपक

पूजा घर के पास दीपक जलाने से घर में धन का आगमन होता है। देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। परिवार के सदस्यों की आय बढ़ती है और उनके बीच प्रेम भी बना रहता है।

किचन में जलाएं दीपक

हिंदू धर्म शास्त्र के नियमों के मुताबिक, किचन में दीपक जलाने से मां अन्नपूर्णा प्रसन्न होती है। इसके चलते घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती। वहीं, खाने में भी बरकत होती है।

घर के मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक

अगर आप वरूथिनी एकादशी के दिन घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाते हैं, तो इससे आपके बिगड़े काम बन जाएंगे। आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा।

वरूथिनी एकादशी पर आपको अपनी इच्छा की पूर्ति के लिए दीपक जलाना चाहिए। इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com