अक्षय तृतीया को ओखा तीज के नाम से जाना जाता है। हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, अक्षय तृतीया का पर्व बेहद पवित्र माना जाता है। इस बार यह पर्व बुधवार 30 अप्रैल 2025 को मनाया जाएगा।
अक्षय तृतीया पर दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से जीवन भी खुशियों की बरसात होने लगती है। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बना रहता है। सदस्यों की आय भी बढ़ती है।
आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे, जहां अक्षय तृतीया पर दीपक जलाने से व्यक्ति की हर इच्छा पूरी होने लगती है। आइए इस जगह के बारे में विस्तार से जानें।
अक्षय तृतीया वाले दिन शाम के समय घर की छत पर दीपक जलाने से मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती है। इसके चलते जीवन में धन की वर्षा होने लगती है।
धन की वर्षा होने के साथ-साथ पितरों का भी आशीर्वाद मिलता है। आपके बिगड़े काम भी बनने लगते हैं। जीवन में दुखों का अंत भी होने लगता है।
जो लोग कर्ज की समस्या से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो ऐसे में उन लोगों को अक्षय तृतीया वाले दिन शाम के समय मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाना चाहिए।
अगर आप चाहते हैं कि आपके घर की तिजोरी हमेशा पैसों से भरी रहे, तो इसके लिए आपको उत्तर दिशा में दीपक जलाना चाहिए।
अक्षय तृतीया की शाम को तुलसी के समक्ष एक घी का दीपक जरूर जलाने से ग्रह दोष का खात्मा होता है और मान-सम्मान में खूब वृद्धि होती है।
अक्षय तृतीया पर आपको घर की छत पर दीपक जलाना चाहिए। इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com