फिल्मों के शौकीन लोगों को हमेशा फिल्म के रिलीज होने का इंतजार रहता है। आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जो रिलीज होने के कुछ ही समय बाद लीक हो गई।
साउथ स्टार थलापति विजय की फिल्म लीओ 19 अक्टूबर को रिलीज हुई थी और रिलीज होने के कुछ ही घंटों बाद ये फिल्म लीक हो गई।
इस लिस्ट में शाह रुख खान की फिल्म जवान का नाम भी शामिल है। हालांकि फिल्म के लीक होने के बाद भी जवान की कमाई पर कुछ असर नहीं पड़ा।
सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर 2 भी रिलीज होने के बाद ऑनलाइन लीक हो गई थी, लेकिन फिर भी फिल्म ने छप्पर फाड़ कमाई की।
अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट: एक प्रेम कथा भी रिलीज के कुछ समय बाद लीक हो गई थी। फिल्म की कहानी हर किसी को बहुत पसंद आई।
अमिताभ बच्चन की फिल्म पा में सीरियस मेंटल इश्यू पर बनी हुई है। फिल्म में अभिषेक बच्चन का रोल भी शानदार है, लेकिन ये फिल्म भी लीक हो गई थी।
टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म बागी 3 भी ऑनलाइन रिलीज हो गई थी। हालांकि इससे कमाई पर ज्यादा कुछ असर नहीं पड़ा।
उड़ता पंजाब फिल्म आज भी लोग देखना पसंद करते हैं, लेकिन ये फिल्म रिलीज के कुछ ही समय में लीक हो गई थी।