जानिए क्या करते हैं इन दिग्गज क्रिकेटर्स के बच्चे


By Farhan Khan19, Apr 2023 02:58 PMjagran.com

सुनील गावस्कर

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं।

रोहन गावस्कर

गावस्कर के बेटे का नाम रोहन गावस्कर है, जो भारत के लिए 11 वनडे मैच खेल चुके हैं।

अमिया देव

भारत को पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान कपिल देव की बेटी का नाम अमिया देव है।

अस्सिटेंट डायरेक्टर

27 साल की अमिया पेशे से बॉलीवुड में अस्सिटेंट डायरेक्टर हैं। वो अपने पिता की जिंदगी पर बनीं फ़िल्म 83 में कबीर ख़ान की अस्सिटेंट थीं।

राबिया सिद्धू

पूर्व भारतीय ओपनर नवजोत सिंह सिद्धू की बेटी का नाम राबिया सिद्धू है। 27 वर्षीय राबिया पेशे से फैशन डिजाइनर हैं।

सारा तेंदुलकर

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के एक बेटी और एक बेटा हैं। बेटी का नाम सारा तेंदुलकर है, वो पेशे से फैशन डिजाइनर हैं।

अर्जुन तेंदुलकर

जबकि बेटा अर्जुन तेंदुलकर पिता की तरह की क्रिकेटर हैं। अर्जुन ने हाल में आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की ओर से डेब्यू किया है।

अनिल कुंबले

भारतीय क्रिकेट इतिहास के अब तक के सबसे सफल गेंदबाज अनिल कुंबले के तीन बच्चे हैं।

आरुणि, स्वस्ति और मयस

दो बेटियों के नाम आरुणि कुंबले और स्वस्ति कुंबले हैं। जबकि बेटे का नाम मयस कुंबले है। तीनों बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं।