हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत का बेहद खास महत्व है। कुछ ही दिनों में वट सावित्री पूजा होने वाली है। ऐसे में सुहागिन महिलाएं सजना-संवरना खूब पसंद करती हैं।
वट सावित्री पूजा में हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए चूड़ियां ढूंढ खरीदने जा रही हैं, तो इन लेटेस्ट डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं।
आजकल मिरर वर्क की ज्वेलरी से लेकर कपड़े तक काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप वट सावित्री पूजा में ऐसी चूड़ियां पहनकर खूबसूरत नजर आएंगी।
कुछ महिलाएं हाथों को थोड़ा सिंपल रहना पसंद करती हैं। अगर आप भी उनमें से हैं, तो पूजा के लिए ऐसे कुंदन जड़े कंगन चुन सकती हैं।
महिलाओं के बीच पर्ल वर्क ज्वेलरी की काफी क्रेज देखा जाता है। अगर आपको कुछ सिंपल एंड सोबर पहनने का मन है, तो इस तरह की चूड़ियां चुनें।
वट सावित्री पूजा में हाथों की खूबसूरत बढ़ाने के लिए स्टोन वर्क वाली चूड़ियां खरीद सकती हैं। इस तरह के डिजाइन काफी प्यारे लगते हैं।
वेलवेट चूड़ियों को भी पूजा के लिए ऑप्शन में रख सकती हैं। इसके साथ आप बीच-बीच में कंगन भी लगा सकती हैं।
अगर आप हैवी ज्वेलरी कैरी कर रही हैं और रॉयल लुक पाना चाहती हैं, तो ऐसे गोल्डन चूड़ियों को ट्राई करें।
इन चूड़ियों के डिजाइन से आप भी हाथों के नूर को बढ़ा सकती हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva