सिद्धू मूसेवाला के घर गूंजी किलकारी, मां चरण कौर ने दिया बेटे को जन्म


By Farhan Khan17, Mar 2024 02:44 PMjagran.com

दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला

दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के फैंस आज भी उन्हें मिस करते हैं। वह उनके गानों के जरिये उन्हें याद करते हैं।

मां चरण कौर प्रेग्नेंट

कुछ दिनों पहले यह खबर आई थी कि 58 की उम्र में उनकी मां चरण कौर प्रेग्नेंट हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पिता बलकौर सिंह

हालांकि, सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने इस पर कुछ खास रिएक्ट नहीं किया था। वहीं, अब उन्होंने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है।

बेटे को जन्म

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह एक बार फिर पिता बन गए हैं। उन्होंने नवजात बेटे के साथ फोटो शेयर करते हुए फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है।

शुभ को छोटा भाई आया

बलकौर ने इंस्टाग्राम पर बच्चे को गोद में लेकर फोटो शेयर की और पंजाबी में लिखा अनंत भगवान ने शुभदीप के छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है।

साल 2022 में हत्या

साल 2022 में मनसा जिले के शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी।

इकलौती संतान

सिद्धू अपने पेरेंट्स की इकलौती संतान थे। उनके निधन के बाद से घर में शोक का माहौल बना रहा। वहीं, दो साल बाद बेटे को जन्म देने के उनके घर में खुशी का माहौल है।

आईवीएफ के जरिए बच्चे को जन्म

चरण कौर सिंह और बलकौर सिंह के दोबारा पेरेंट्स बनने पर फैंस ने उन्हें बधाई दी है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की मां ने आईवीएफ की मदद से बच्चे को जन्म दिया।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com