दीपक से जुड़े ये टोटके बरसाएंगे धन


By Farhan Khan21, Jul 2024 04:00 PMjagran.com

दीपक जलाना

हिंदू धर्म शास्त्र में दीपक का बेहद महत्व है। दीपक जलाने से नकारात्मकता चली जाती है। घर में खुशहाली आती है।

दीपक से जुड़े टोटके

शाम के समय दीपक जरूर जलाना चाहिए। आज हम आपको दीपक से जुड़े कुछ टोटके बताएंगे, जिन्हें करने से जीवन में कभी पैसों की समस्या नहीं आएगी।  

तिजोरी पैसों से भर जाएगी

तिजोरी को पैसों से भरने के लिए रोजाना सुबह सूर्य देव को जल चढ़ाएं। इसके बाद घी का दीपक जलाएं।

सूर्य देव की आरती करें

जब दीपक अच्छे से जल जाएं, तो सूर्य देव की पूरी भक्ति भाव से आरती करें। ऐसा करने से जीवन में पैसा ही पैसा होगा।

केले के पेड़ की पूजा करें

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और केले के पेड़ की पूजा करें। इसके बाद केले के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं।

सभी अटके काम होंगे पूरे

यह उपाय करने से आपके सभी अटके काम पूरे होंगे। हर काम में सफलता मिलेगी और जीवन भर खुश रहेंगे।

आर्थिक तंगी से निजात

आर्थिक तंगी से निजात पाने के लिए हर शुक्रवार को मां लक्ष्मी के समक्ष चौमुखी या सात मुखी दीपक जलाएं।

वैदिक मंत्रों का जाप करें

जब दीपक जल जाएं, तो उसके बाद लक्ष्‍मी माता के वैदिक मंत्रों का जाप करें। आपकी समस्या जल्द हल हो जाएगी।

दीपक से जुड़े ये उपाय जरूर करें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com