जीवन में कई बार मेहनत के बावजूद भी फल प्राप्त नहीं हो पाता है। इसके पीछे आपका दुर्भाग्य हो सकता है।
वहीं ग्रहों की दशा प्रतिकूल होने से भी इंसान कई तरह की समस्याओं से घिर जाता है और वह असफल रहता है।
हालांकि इन सभी का रामबाण इलाज लाल किताब में छिपा हुआ है। इसमें विभिन्न परेशानियों के दूर करने के लिए आसान उपाय बताए गए हैं।
अगर आप इन उपायों को अपनाते हैं तो ऐसा करने से जल्द ही सकारात्मक परिणाम नजर आने लगते हैं।
बुधवार और गुरुवार के दिन गणेश जी को साबुत हल्दी की माला अर्पित करने से धनहानि के साथ लंबित कार्य तेजी से पूरे होने लगते हैं।
हल्दी का दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर धन वर्षा करती हैं। वहीं, व्यापार में आ रही परेशानियों छुमंतर होने लगती हैं।
पूजा-पाठ करने के बाद हल्दी का टीका माथे पर लगाने से विवाह में आ रही रुकावट दूर होती है।
पानी की बाल्टी मे एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करने से मनचाहा जीवनसाथी मिलता है।
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा हल्दी से करने के बाद उसका तिलक लगाएं। इस उपाय को करने से इंसान की किस्मत बदलने लगती है।