लाल किताब में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिसे करने से करियर में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। आइए जानते हैं कि किन उपायों को करने से करियर में सफलता मिलती है?
अक्सर लोग जीवन में परेशानियों का सामना करते रहते हैं। इन लोगों को लाल किताब में बताए गए उपाय को करना चाहिए।
धन से जुड़ी समस्या को दूर करने के अपने पास चांदी का छोड़ा टुकड़ा रखें। आप इस टुकड़े को तिजोरी में भी रख सकते हैं।
तिजोरी में चांदी का टुकड़ा रखने से आर्थिक तंगी दूर होने लगती है। इसके अलावा तिजोरी पैसों से खाली नहीं रहती है।
अगर आप किसी जरूरी काम के लिए घर से बाहर जा रहे हैं, तो माथे पर चंदन या केसर का तिलक लगाएं। ऐसा करने से कार्य में सफलता मिलती है।
करियर या व्यापार में रुकावट का सामना कर रहे लोगों को रोजाना सुबह कुत्ते को रोटी खिलाना चाहिए। इससे करियर में सफलता मिलती है।
गाय के अंदर 33 करोड़ देवी-देवता का वास रहता है। रोजाना गाय को रोटी खिलाने से भगवान प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।
लाल किताब के इन उपायों को करने से परिवार में खुशहाली बनी रही है। इसके साथ ही परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं।
करियर में आने वाली बाधा को दूर करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ