इस विटामिन की कमी से शरीर में होती है थकान, ऐसे पाएं छुटकारा


By Ashish Mishra01, Sep 2024 07:13 PMjagran.com

शरीर में थकान

अक्सर लोगों को शरीर में थकान की समस्या का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि किस विटामिन की कमी से शरीर में थकान की समस्या होती है?

खानपान में बदलाव

कई बार खानपान में बदलाव होने पर शरीर में विटामिन की कमी होने लगती है। इससे बचने के लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

विटामिन की कमी

शरीर में विटामिन की कमी होने पर कई लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इन लक्षणों को इग्नोर करने से परेशानी बढ़ने लगती है।

शरीर में विटामिन डी की कमी

विटामिन डी की कमी से शरीर में थकान की समस्या होने लगती है। इसके अलावा, शरीर में कमजोरी होने लगती है।

हड्डियों और जोड़ों में दर्द

शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर हड्डियों और जोड़ों में दर्द की समस्या होने लगती है। जिसकी वजह से शरीर में थकान और कमजोरी होने लगती है।

मूड स्विंग होना

शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ने लगता है। इसके साथ ही, हैप्पी हार्मोन्स कम होने लगता है, जिससे मूड स्विंग होने की समस्या होती है।

सूर्य की रोशनी में टहलें

शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर सूर्य की रोशनी में टहलना चाहिए। इससे शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है और तनाव भी दूर होता है।

विटामिन डी युक्त चीजें खाएं

शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर दूध, बादाम और संतरे के रस का सेवन करना चाहिए। इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम विटामिन डी की कमी दूर करता है।

पढ़ते रहें

शरीर में विटामिन की कमी के लक्षण को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ