किरण राव के प्रोडक्शन में बनी शानदार फिल्म 'लापता लेडीज' ऑस्कर 2025 के लिए नॉमिनेट हो चुकी है। फिल्म ने पांच फिल्मों को पीछे छोड़ अपनी जगह बनाई।
वही लापता लेडीज से पहले भी कई फिल्में ऑस्कर में अपनी जगह बना चुकी हैं। आइये देखें इन फिल्मों की लिस्ट।
इस लिस्ट में पहला नाम आता हैं फिल्म मदर इंडिया का। यह अपने जमाने की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। 1979 में इस मूवी को ऑस्कर में शामिल किया गया था।
आमिर खान और ग्रेसी सिंह की सुपरहिट फिल्म 'लगान' भी इस लिस्ट में शामिल है। साल 2002 में इसे ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया था।
प्रियंका चोपड़ा की हिट फिल्म 'बर्फी' भी 2012 में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुकी है। इस फिल्म का डायरेक्शन अनुराग बसु ने किया था।
साल 2017 में राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन' को भी ऑस्कर में भेजा गया था। फिल्म का निर्देशन अमित वी मसूरकर ने किया था।
मीरा नायर द्वारा निर्देशित फिल्म 'सलाम बॉम्बे' भी ऑस्कर में एंट्री मार चुकी है। इस फिल्म में दिवंगत एक्टर इरफान खान भी नजर आए थे।