कृति सेनन बॉलीवुड की हिट और हॉट अभिनेत्री हैं। जिन्होंने साल 2014 में फिल्म 'हीरोपंती' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। आज डीवा कई हिट मूवीज दे चुकी हैं।
अभिनेत्री अपनी एक्टिंग के अलावा फैशन सेंस को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। उनका हर लुक फैंस को इंप्रेस कर जाता है। कृति का हर लुक आते ही वायरल होने लगता है।
कृति सेनन वैसे तो हर ऑउटफिट में अट्रैक्टिव लगती हैं, लेकिन उनका एथनिक अटायर में अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। डीवा देसी लुक्स में अप्सरा लगती हैं।
आज हम आपको डीवा का रॉयल सलवार-सूट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप आने वाले फेस्टिव सीजन में स्टाइल कर सकती हैं।
अभिनेत्री पिंक और गोल्डन कॉम्बिनेशन वाले सिल्क सूट में बला की खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ उनकी गोल्डन ज्वैलरी काफी जंच रही है।
आप इस रक्षाबंधन कृति के पिंक और ऑरेंज कलर वाले हाई नेक कुर्ती विद स्कर्ट लुक को ट्राई कर सकती हैं। ये काफी स्मार्ट लुक देगा।
आप डीवा के जैसा हैवी अनारकली सूट भी किसी फेस्टिवल पर पहनकर चार चांद लगा सकती हैं। ये आपको एकदम रॉयल लुक देगा।
कृति सेनन पिंक कलर के शरारा स्टाइल नेटिड सूट में ब्यूटीफुल अंदाज में नजर आ रही हैं। इसके साथ उनका सिल्वर मांग टीका और नेकपीस सूट कर रहा है।