बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कृति सेनन ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस अपने लुक्स की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं।
9 फरवरी को कृति सेनन और शाहिद कपूर की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया रिलीज होने जा रही है। फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने बहुत पसंद किया।
आज हम आपको कृति सेनन के शानदार व्हाइट आउटफिट दिखाएंगे, जिससे आप भी अपने लुक्स को और स्टाइलिश बना सकती हैं।
हाल ही में कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर अपना लेटेस्ट व्हाइट लुक शेयर किया। व्हाइट ड्रेस में एक्ट्रेस काफी हॉट लग रहीं हैं।
अगर आप कॉकटेल पार्टी के लिए शानदार साड़ी लुक सर्च कर रहीं हैं तो आप कृति के इस व्हाइट साड़ी लुक को कैरी कर सकती हैं।
फिलहाल हाई थाई स्लिट ड्रेस काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रही हैं। इस तरह की हाई थाई स्लिट पार्टी के लिए परफेक्ट है।
ऑफिस गर्ल्स के लिए कृति सेनन का ये बॉसी लुक परफेक्ट है। व्हाइट शर्ट के साथ एक्ट्रेस ने ब्लैक टाई और स्कर्ट पेयर किया है।
कृति सेनन का ये शिमरी लुक ऑफिस पार्टी में आप कैरी कर सकती हैं। ब्लेजर में एक्ट्रेस काफी ज्यादा हॉट लग रहीं हैं।