बॉलीवुड का मोस्ट फेमस कपल कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट 15 मार्च 2024 को शादी के बंधन में बंध गए। इस जोड़े ने हरियाणा के मानेसर में स्थित ग्रैंड भारत पैलेस में सात फेरे लिए।
वही अब शादी के बाद आज कृति और पुलकित ने अपनी शादी की पहली तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसमें न्यूली मैरिड कपल बेहद खूबसूरत लग रहा है।
कृति जहां पिंक कलर के लहंगे वही पुलकित लाइट ग्रीन कलर की शेरवानी में बेहद खूबसूरत नजर आए। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
आपको बता दें कृति और पुलकित की लव स्टोरी फिल्म 'पागलपंती' के सेट से शुरू हुई थी। दोनों ने करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद हाथ थामा।
कृति और पुलकित दोनों बॉलीवुड स्टार है। दोनों ने साथ में पागलपंती, वीरे दी वेडिंग और तैश जैसी फिल्में की हैं।
कृति खरबंदा बॉलीवुड समेत कन्नड़ और तेलुगु की शानदार अभिनेत्री हैं। जो कि शादी में जरूर आना, हाउसफुल जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं।
वही पुलकित सम्राट इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर हैं। जिन्होंने फुकरे, सनम रे, वीरे दी वेडिंग जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी।
पुलकित सम्राट की कृति खरबंदा संग यह दूसरी शादी है। एक्टर की पहली शादी सलमान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा से की थी। शादी के कुछ समय बाद दोनों का तलाक हो गया था।