Kriti Kharbanda की फिटनेस का राज खुला, जानें डाइट प्लान


By Akanksha Jain02, Sep 2024 01:11 PMjagran.com

हॉटेस्ट एक्ट्रेस कृति खरबंदा

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कृति खरबंदा आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है।

कृति खरबंदा की फिटनेस का राज

कृति खरबंदा हमेशा ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस के फैंस उनके बारे में हर चीज जानना पसंद करते हैं। आज हम आपको कृति खरबंदा की फिटनेस का राज बताने जा रहे हैं।

कैसे होती है दिन की शुरुआत

कृति खरबंदा के दिन की शुरुआत धनिया और जीरा के पानी के साथ होती है और फिर कृति ब्लैक कॉफी जरूर पीती हैं।

जिम में बहाती हैं पसीना

कृति खरबंदा फिट रहने के लिए जिम में काफी पसीना बहाती है। वो जिम में वेट ट्रेनिंग, जॉगिंग, डांस और योगा करना पसंद करती है।

नाश्ते में क्या खाती हैं कृति खरबंदा

नाश्ते की बात की जाए तो कृति खरबंदा सुबह के नाश्ते में फल खाना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस अपनी डाइट पर भी बहुत ध्यान देती हैं।

पसंद है इंडियन फूड

कृति खरबंदा को इंडियन फूड और सी-फूड खाना बेहद पसंद है। वो अक्सर अपने लंच में फिश खाना पसंद करती है।

रात के डिनर का समय

डिनर की बात की जाए तो कृति खरबंदा रात का खाना लाइट खाती हैं और 9 बजे के पहले अपना डिनर कर लेती हैं।

पानी का सेवन है जरूरी

इसके साथ ही खुद को हाइड्रेट रखने के लिए कृति पूरे दिन 8-10 गिलास पानी जरूर पीती हैं। फिटनेस को बरकरार रखने के लिए पानी पीना बहुत जरूरी है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ