हर मौके पर जंचेंगे Krithi Shetty के ये ट्रेंडी सूट डिजाइन


By Akanksha Jain26, Aug 2024 02:10 PMjagran.com

साउथ एक्ट्रेस कृति शेट्टी

साउथ सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस कृति शेट्टी ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। कृति शेट्टी के दीवाने आपको हर जगह मिल जाएंगे।

कृति शेट्टी के सूट लुक्स

वेस्टर्न से लेकर इंडियन तक कृति शेट्टी के पास हर तरह के आउटफिट का शानदार कलेक्शन है। आज हम आपको उनके सूट लुक्स दिखाने जा रहे हैं।

ट्रेंडी सूट डिजाइन

 अगर आप सूट कैरी करना पसंद करती हैं और अपने लुक को ट्रेंडी बनाना चाहती हैं तो आप कृति शेट्टी के इन लुक्स को कॉपी कर सकती हैं। 

आलिया कट सूट लुक

फिलहाल आलिया कट सूट काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहे हैं। आप भी कृति शेट्टी के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

प्लेन अम्ब्रेला सूट डिजाइन

अगर आप सिंपल लुक कैरी करना चाहती हैं तो आप कृति शेट्टी की तरह ही अम्ब्रेला सूट को स्टाइल कर सकती हैं।

हैवी वर्क सूट डिजाइन

किसी खास मौके के लिए अगर आप सूट सर्च कर रही हैं तो आप इस तरह के हैवी वर्क सूट को कैरी कर सकती हैं और लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं।

शरारा सूट लुक

आप शरारा सूट लुक को भी स्टाइल कर सकती हैं। ये सूट आपको अट्रैक्टिव लुक के साथ साथ कंफर्टेबल फील भी देगा।

अनारकली सूट डिजाइन

अगर आप घेर वाले सूट को कैरी करना पसंद करती हैं तो आप अनारकली सूट को ट्राई कर सकती हैं। रेड सूट में एक्ट्रेस का लुक शानदार लग रहा है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ