कोटा फैक्ट्री सीरीज काफी पॉपुलर हुई, इसके दोनों पार्ट हिट हुए और तीसरे पार्ट का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे हैं।
इस सीरीज का पहला पार्ट सालस 2019 में आया था, यह पार्ट टीवीएफप्ले और यूट्यूब पर आया था। दर्शकों के बीच सीरीज काफी पॉपुलर हुई।
वहीं इसकी प्रसिद्धि और सक्सेस को देखते हुए सीरीज का दूसरा पार्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ।
वहीं अब नेटफ्लिक्स ने इसके तीसरे सीजन के लिए पोस्टर जारी किया है। नेटफ्लिक्स ने यह पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
वहीं इस पोस्ट में कैप्शन दिया था- “ शार्पन योर पेंसिल और सारे फॉर्मुले याद कर लो- जीतू भइया और उनके स्टूडेंट्स अपने सबसे बड़े चैलेंज के लिए तैयार हो रहे हैं।”
हालांकि अभी इसका सिर्फ पोस्टर जारी हुआ है, इसे कब रिलीज किया जाएगा, इसकी कोई आधिकारिक डेट अभी तक नहीं पता चली है।
हालांकि मीडिया में छपी रिपोर्ट के अनुसार, यह फिल्म आईपीएल की समाप्ति के बाद रिलीज हो सकती है, वहीं कुछ रिपोर्ट्स का मानना है कि यह सीरीज इस साल के दूसरे हॉफ में रिलीज हो सकती है।
कोटा फैक्ट्री की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें जीतेंद्र कुमार, मयूर मोरे, रंजन राज, उर्वी सिंह,रेवती पिल्लई ने रोल किया है।
कोटा फैक्ट्री का सीजन 3 जल्द ही रिलीज होने वाला है, इसके लिए नेटफ्लिक्स ने एक पोस्टर जारी किया है, एंटरटेनमेंट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com