कोहली का नाम सबसे ज्यादा कैच लपकने की लिस्ट में शामिल


By Farhan Khan06, Sep 2023 10:00 AMjagran.com

विराट कोहली

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं।

अनोखा रिकॉर्ड

कोहली की लिस्ट में एक और अनोखा रिकॉर्ड कायम हो गया है, जो उन्होंने एशिया कप 2023 में बनाया।

फील्डर के रूप में कायम

कोहली ने यह रिकॉर्ड बतौर बल्लेबाज नहीं बल्कि एक फील्डर के रूप में कायम किया है।

आसिफ शेख का कैच लपका

भारत और नेपाल के बीच एशिया कप खेला गया। कोहली ने पारी के 30वें ओवर में नेपाल के ओपनर बैटर आसिफ शेख का बेहतरीन कैच लपका।

चौथे नंबर पर

विराट कोहली का वनडे में 143वां कैच था। इसी के साथ वे वनडे में सबसे ज्यादा कैच लपकने के मामले में चौथे नंबर पर आ गए हैं।

रॉस टेलर

कोहली ने सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉस टेलर को पीछे छोड़ा है।

महेला जयवर्धने

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने के नाम है। महेला ने 448 मैच में 218 कैच पकड़े हैं।

रिकी पोंटिंग

वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने दूसरे नंबर जगह बनाते हुए 375 मैच में 160 कैच पकड़े हैं।

पढ़ते रहें

क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com