आईपीएल 2023 का रोमांच जारी है और गुरुवार को आईपीएल का 65वां मुकाबला खेला गया।
यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया।
मैच में हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 186 रन का स्कोर खड़ा किया। बैंगलोर ने जीत दर्ज करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाएं।
इसी मैच में आरसीबी टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक खास मुकाम हासिल किया।
विराट कोहली आईपीएल में आरसीबी की तरफ से 7500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए है।
मैच में आरसीबी टीम की तरफ से विराट कोहली और फाफ डुप्लेसी ने शानदार शुरुआत की।
तीसरे ओवर में कप्तान फाफ ने कई शॉट्स की बौछार लगाई। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच 50 रन की साझेदारी हुई।
6 ओवर तक आरसीबी टीम ने बिना किसी नुकसान के 64 रन बनाए।
क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com