नाखून हमारे शरीर के अहम भागों में से एक है। शरीर को हेल्दी रखने के लिए नाखून की सफाई रखना बेहद जरूरी है। गंदे नाखून अक्सर बीमारियों का कारण बनते हैं।
आज हम आपको नाखून से जुड़े कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताएंगे, जो आपकी सेहत का हाल बताते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
अगर आपके नाखून पर सफेद निशान हो रहे हैं, तो इसे आपको इग्नोर नहीं करना चाहिए। यह आपकी बॉडी में कैल्शियम की कमी की ओर सीधा-सीधा इशारा है।
मेडिकल भाषा में बात करें, तो नाखून का पीला होना नॉर्मल नहीं माना जाता है। पीले नाखून बताते हैं कि आपको किसी तरह का फंगल इन्फेक्शन हो गया है।
पीले नाखून के अलावा अगर आपके नाखूनों का रंग गुलाबी, नीला या बैंगनी हो रहा है, तो यह दिल से जुड़ी बीमारी की ओर संकेत हो सकता है।
अगर आपके नाखून पर बारीक लंबी लकीरें है, तो यह चिंता की कोई बात नहीं। यह उम्र बढ़ने का संकेत हो सकता है, लेकिन गहरी लकीरें आपको इग्नोर नहीं करनी चाहिए।
अगर आप नाखूनों का आकार चम्मच जैसा हो रहा है, तो ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। मेडिकल भाषा में इस स्थिति को कोइलोनिशिया कहते हैं।
शरीर को लंबे समय तक निरोग रखने के लिए आपको नाखूनों से जुड़े इन संकेतों को इग्नोर न करते हुए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। यही आपके लिए बेहतर है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com