आखिर रात में श्मशान घाट क्यों नहीं जाना चाहिए? जानें


By Farhan Khan05, Sep 2024 04:23 PMjagran.com

कब्रिस्तान या श्मशान घाट

कब्रिस्तान या श्मशान घाट वह स्थान होता है, जहां व्यक्ति को जलाया या दफनाया जाता है और यही जिंदगी का सच है।

नियमों का पालन

श्मशान घाट को लेकर कुछ ऐसी बातें होती है, जिनका पालन करना बेहद जरूरी होता है। नहीं तो विपत्ति आते समय देर नहीं लगती।

रात के समय श्मशान घाट जाना

इन्हीं बातों में से एक बात यह भी है कि रात के समय भूल से भी श्मशान घाट या कब्रिस्तान नहीं जाना चाहिए।

क्यों नहीं जाना चाहिए श्मशान घाट?

आज हम आपको बताएंगे कि आखिर रात में श्मशान घाट क्यों नहीं जाना चाहिए? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

अंधविश्वास और मनोवैज्ञानिक समस्या

कहा जाता है कि रात को श्मशान घाट न जाने के पीछे अंधविश्वास और मनोवैज्ञानिक समस्या माना जाता है।

नकारात्मक ऊर्जा का खतरा

रात में श्मशान घाट या कब्रिस्तान जाने से व्यक्ति पर नकारात्मक ऊर्जा हावी होने का खतरा बना रहता है।

मानसिक रूप से कमजोर

इसके साथ ही व्यक्ति मानसिक रूप से भी कमजोर हो सकता है। वहीं भावनात्मक रूप से कमजोर व्यक्ति को श्मशान घाट जाने से बचना चाहिए।

आपको भी रात में श्मशान घाट या कब्रिस्तान जाने से बचना चाहिए। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com