प्याज काटते समय आंखों से क्यों आते हैं आंसू? जानें


By Farhan Khan06, Oct 2025 04:16 PMjagran.com

प्याज काटते समय आंसू आना

आपने अक्सर देखा होगा कि जब कोई इंसान प्याज काटता है, तो उस दौरान उसकी आंखों से आंसू निकल रहे होते हैं। इसके चलते कुछ लोग प्याज काटने से बचते हैं।

प्याज काटते समय आंसू आने का कारण

आज हम आपको बताएंगे कि आखिर प्याज काटते समय आंखों से आंसू क्यों आते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

एंजाइम का एक-दूसरे के संपर्क में आना

जब हम प्याज काटते हैं, तो प्याज में मौजूद कुछ एंजाइम एक-दूसरे के संपर्क में आने लगते हैं। इसके चलते एक गैस का निर्माण होता है।

गैस का निकलना

यह गैस आसानी से हवा में घुल जाती है। इसे मेडिकल भाषा में सिन-प्रोपेनेथियल एस-ऑक्साइड कहा जाता है। इसी कारण हमारी आंखों में आंसू आने लगते हैं।

प्याज में मौजूद पोषक तत्व

प्याज में विटामिन-बी6, विटामिन-सी, फाइबर, फोलेट, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

दिल रहता है हेल्दी

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। अपने दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको अपनी डाइट में प्याज शामिल करनी चाहिए। इसमें पोटेशियम होता है।

खून की कमी होगी पूरी

अगर आप रोजाना प्याज का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर में खून की कमी पूरी हो सकती है क्योंकि इसमें आयरन होता है और आयरन खून की कमी को पूरा करता है।  

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी वीक इम्यूनिटी को जड़ से स्ट्रांग बनाने के लिए आपको प्याज का सेवन करना चाहिए। यह विटामिन-सी से भरपूर होती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com