जानिए क्या है धनतेरस पर बर्तन खरीदने का राज ?


By Mahak Singh19, Oct 2022 11:53 AMjagran.com

धनतेरस

दीपावली के त्योहार की शुरुआत धनतेरस से ही होती है, हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व है।

इस नाम से भी जाना जाता है

धनतेरस को धन्वंतरि जयंती या धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है।

पूजा

धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है, साथ ही धन कुबेर की पूजा करने का भी विधान है।

धनतेरस पर्व

शास्त्रों के अनुसार इसी दिन भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था, इसलिए इसे धनतेरस के पर्व के रूप में मनाया जाता है।

शुभ

धनतेरस के दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है, इस दिन बर्तन, सोने-चांदी के सामान, झाड़ू आदि की खरीदारी की जाती है।

13 गुना वृद्धि

ऐसी मान्यता है धनतेरस के दिन खरीदा गया कोई भी सामान की 13 गुना वृद्धि हो जाती है।

बर्तन खरीदने की परंपरा

सागर मंथन के समय समुद्र से भगवान धन्वंतरि अपने हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा चली आ रही है।