हाथों से जानें सेहत का राज


By Akshara Verma27, Aug 2025 02:00 PMjagran.com

हाथों से कैसे जानें सेहत का राज

काफी लोग हाथों की लकीरों को देखकर अपने भविष्य का ज्ञात करने है, परंतु क्या आप जानते हैं कि यह हाथ आपके सेहत के राज को भी खोल सकता हैं, जी हां। इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए आफ स्टोरी को आखरी तक जरूर देखें।

ठंडे हाथ

अगर आपके हाथ अक्सर ठंडे रहते हैं, तो यह शरीर में आयरन की कमी का संकेत होता है। शरीर में पर्याप्त आयरन न होने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं हो पाता है, जिससे हाथ-पैर ठंडे पड़ जाते हैं।

कांपते हाथ

क्या आप जानते हैं हाथों में कंपन होना तनाव का एक आम लक्षण होता है, क्योंकि तनाव के कारण नर्वस सिस्‍टम पर असर पड़ता है, जो हाथों में कंपन शुरू कर देता हैं।

हाथों या उंगलियों का सुन्न होना

हाथों का सुन्न होना विटामिन-बी12 की कमी का संकेत हो सकता है, क्योंकि यह विटामिन नर्वस सिस्‍टम के सही काम करने के लिए जरूरी है।

हाथों की लाल त्वचा

अगर आपके हाथों की त्वचा लाल है और खुजली भी हो रही है, तो यह एक्जिमा का संकेत हो सकता है। यह त्वचा से जुड़ी ऐसी समस्या है, जिससे सूजन होती है।

हाथों में पसीना आना

अगर आपकी हथेलियों में बहुत ज्यादा पसीना आता है, तो यह हाइपरथायरायडिज्म का संकेत हो सकता है।

नाखूनों पर सफेद धब्बे

नाखूनों पर दिखने वाले सफेद धब्बे अक्सर जिंक की कमी को दर्शाते हैं। जिंक शरीर के लिए जरूरी मिनरल है, जो इम्‍यून सिस्‍टम को मजबूत करता है।

इन लक्षणों से आपके हाथ आपकी सेहत के बारे में बता सकते हैं। हेल्थ से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva