ड्राई फ्रूट्स हमारी सेहत के लिए शुरू से ही बेस्ट माने जाते रहे हैं। इन ड्राई फ्रूट्स में अखरोट भी शामिल है। ये पोषक तत्वों का भंडार होते हैं और खाने में भी काफी टेस्टी होते हैं। हालांकि अखरोट का टाइम पर खाना जरूरी है।
आज हम आपको बताएंगे कि आखिर अखरोट खाने का सबसे बेस्ट टाइम क्या है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें और आपको सही जानकारी मिल सकें और आपको अखरोट का पूरा फायदा मिल सकें।
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-ई, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, मैंगनीज, कॉपर, जिंक, विटामिन-बी6, और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
अगर आप अखरोट में मौजूद पोषक तत्वों का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अखरोट शाम के टाइम खाने चाहिए। इस टाइम अखरोट खाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे आपको अच्छी नींद आती है।
अखरोट खाते समय आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि इन्हें ज्यादा न खाएं। ज्यादा खाने से आपकी तबीयत बुरी तरह से बिगड़ सकती है। आपको एक दिन में 3 या 4 से ज्यादा अखरोट नहीं खाने चाहिए।
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको अखरोट खाने से बचना चाहिए क्योंकि यह एक हाई कैलोरी वाला ड्राई फ्रूट है, जिससे आपका वजन घटने की बजाय और ज्यादा बढ़ सकता है।
जो लोग किडनी संबंधित परेशानी से जूझ रहे हैं। उन लोगों को अखरोट खाने से बचना चाहिए क्योंकि इसमें किडनी को नुकसान वाली चीजें मौजूद होती है। पहले आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से पेट से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। अपने पेट को सेहतमंद रखने के लिए आपको अखरोट का सेवन करना चाहिए। इसमें फाइबर होता है और फाइबर पेट को अच्छा रखता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com