मानसून के मौसम में चाय के साथ सभी को पकोड़े खाने बेहद पसंद होते हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं मिर्च के पकोड़े बनाने की रेसिपी, जिन्हें आप आराम से घर पर बना सकते हैं। आइए जानते है इसका आसान तरीका।
घर पर स्वादिष्ट मिर्ची पकोड़े बनाने के लिए आप 250 ग्राम बेसन, 1/2 चम्मच नमक, 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा, 1/4 चम्मच अजवाइन, 1/2 कप पानी, 5-6 हरी मिर्च और थोड़ा सा तेल तलने लिजीए।
मिर्ची पकोड़ा बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन, नमक, बेकिंग सोडा और अजवाइन को डालें। फिर, इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं।
सभी चीजों को अच्छे से मिलाने के बाद आप इसमें धीरे-धीरे पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें।
पेस्ट तैयार करने के बाद अब आप हरी मिर्च को अच्छे तरह से धोकर कहीं साफ जगह सुखा लें। फिर, उन्हें बेसन के घोल में डुबोएं।
सभी चीजों के बाद अब आप एक कढ़ाई लें। फिर, उसमें तेल डालकर गर्म करें। अब धीरे-धीरे मिर्च के पकोड़े को सुनहरा होने तक तलते रहें।
सुनहरा होने के बाद अब आपके मिर्ची पकोड़े तैयार है। आप सॉस या चटनी के साथ इन्हें परोसे।
आप स्टोरी में बताई गई इस रेसिपी से घर पर स्वादिष्ट और लाजवाब मिर्ची पकोड़े बना सकते हैं। खाने से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva