दिल्ली में गरबा देखने के लिए परफेक्ट जगहें कौन-सी हैं? जानें


By Farhan Khan21, Sep 2025 11:58 AMjagran.com

शारदीय नवरात्र की शुरुआत

शारदीय नवरात्र की शुरुआत 22 सितंबर से होगी और 2 अक्टूबर को इसका समापन होगा। इस दौरान मां दुर्गा ने नौ रूपों की पूजा की जाती है। हालांकि गरबा और डांडिया के बिना यह त्योहार अधूरा माना जाता है।

गरबा के लिए बेस्ट जगहें

आज हम आपको दिल्ली की उन जगहों के बारे में बताएंगे, जो गरबा देखने के लिए एकदम बेस्ट जगहें हैं। आइए इन जगहों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

इंडिया हैबिटेट सेंटर

दिल्ली में इंडिया हैबिटेट सेंटर गरबा देखने के लिए आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यहां पारंपरिक गरबा के अलावा पारंपरिक नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है। इससे आपका दिन यादगार बन जाएगा।

नोएडा जाएं

नोएडा में गरबा देखने का अपना ही एक अलग मजा है। यहां गरबा का आयोजन स्टेडियम में किया जाता है। यहां कई जाने-माने कलाकार और गायक भी शिरकत करते हैं, जो अपने गीतों से माहौल से गरबा का मजा दुगना कर देते हैं।

द्वारका विजिट करें

आप दिल्ली में स्थित द्वारका में गरबा देखने के लिए जा सकते हैं। यहां आपको गुजरात का गरबा देखने को मिलेगा, जहां ढोल की थाप और पारंपरिक गुजराती गीतों की धुन पर गरबा किया जाता है।

किंगडम ऑफ ड्रीम्स

अगर आप गरबा को यादगार बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको गुरुग्राम में स्थित किंगडम ऑफ ड्रीम्स जरूर जाना चाहिए। यहां पेशेवर कलाकार अपनी गरबा की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लेते हैं।

जेएलएन स्टेडियम

दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम में नवरात्र के दौरान गरबा की एक अलग ही धूम देखने को मिलती है क्योंकि यह दिल्ली का सबसे बड़ा स्टेडियम है। यहां बॉलीवुड के मशहूर गायक और संगीतकार गरबा में चार चांद लगाने का काम करते हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com