क्या आपने कभी LPG सिलेंडर के ऊपर कुछ खास नंबरों को लिखा हुआ देखा है।
इन नंबरों को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, इसमें आपके परिवार की सुरक्षा का राज छिपा है।
घरों में LPG सिलेंडर में आग लगने की कई घटनाएं आपने सुनी होंगी, इसके अलावा एक और ऐसी वजह है, जिस पर लोग ध्यान नहीं देते और किसी बड़े हादसे का शिकार हो जाते हैं।
रसोई में आग लगने का एक बड़ा कारण गैस सिलेंडर का एक्सपायर होना भी है, बाकी सभी चीजों की तरह सिलेंडर की भी एक निश्चित एक्सपायरी डेट होती है।
सिलेंडर के ऊपर वाले हिस्से पर तारीख लिखी होती है, वहां ध्यान से देखने पर आपको A, B, C, D में से एक नंबर लिखा दिखाई देता है, साथ ही उस अंक के आगे 22, 23, 24 या ऐसी कोई तिथि लिखी होती है।
एक वर्ष में 12 महीने होते हैं, इसलिए अंग्रेजी में चार अक्षर 3−3 महीने का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन अक्षरों के बाद की संख्याएं वर्ष को दर्शाती हैं।
घरों में इस्तेमाल होने वाले किसी भी LPG गैस सिलेंडर की अधिकतम लाइफ 15 साल होती है।