ऑस्कर अवॉर्ड को अकादमी अवॉर्ड के नाम से भी जाना जाता है। यह सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ पुरस्कारों में से एक है। ऑस्कर अवॉर्ड का आयोजन हर साल किया जाता है।
ऑस्कर अवॉर्ड समारोह घंटों चलने वाला एक पब्लिक अफेयर है, जिसमें दुनियाभर के दिग्गज कलाकार और फिल्म निर्देशक आदि सम्मिलित होते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि आखिर Oscar Award की शुरुआत कैसे हुई? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
ऑस्कर अवॉर्ड्स समारोह पहली बार 16 मई 1929 में आयोजित किया गया था, जिसमें मात्र 270 लोग शरीक हुए थे।
इस समारोह में 12 अवॉर्ड्स दिए गए थे और हर अवॉर्ड केटेगरी के नॉमिनीज के सर्टिफिकेट दिए गए थे।
ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन हॉलीवुड रूजवेल्ट होटल के बलॉसम रूम में किया गया था और इसमें शामिल होने के लिए मात्र 5 डॉलर की टिकट लगी थी।
सबसे पहला ऑस्कर अवॉर्ड एमिल जैनिंग्स को दिया गया था। जिन्हें द वे ऑफ ऑल फ्लेश और द लास्ट कमांड के लिए अवॉर्ड मिला था।
बेस्ट एक्ट्रेस के लिए सबसे पहला ऑस्कर अवॉर्ड जेनेट गेनोर को मिला था। इन्हें स्ट्रीट एंजल और सनराइज फिल्म के लिए अवॉर्ड मिला था।
16 मई 1929 को पहली बार ऑस्कर अवॉर्ड समारोह आयोजित किया गया था। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com