खेल की दुनिया में क्रिकेट जैसा ओदा शायद ही किसी खेल का होगा। पिछले कुछ दशकों में क्रिकेट ने देश के लोगों को दीवाना कर रखा है।
क्रिकेट का खेल इस कदर मशहूर हो चुका है कि फैन्स इस खेल के खिलाड़ियों को अपना आदर्श तक मानने लगे हैं।
एक जमाने में क्रिकेट फिरंगी खेल था, लेकिन वहां से निकल कर यह दुनिया के विकसित और विकासशील देशों में जा पहुंचा।
ऐसे में आज हम आपको, इसके लंबे और टेढ़े-मेढ़े सफर के इतिहास के बारे में बताएंगे।
क्रिकेट की उत्पत्ति आज से कई सौ साल पहले सैक्सन या नॉर्मन (450 ई. या 1066 ई.) काल में हुई थी।
ऐसा कहा जाता है कि दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड के वेल्ड में रहने वाले बच्चों ने उस दौरान इस खेल को खेला था।
इंग्लैंड में पहले क्रिकेट को अलग-अलग नियमों के तहत गेंद-डंडे से खेला जा रहा था। 17वीं सदी के मध्य तक ग्रामीण क्रिकेट विकसित हो चुका था
1744 ईस्वी में क्रिकेट के पहले नियम लिखे गए। 1745 में महिला क्रिकेट का पहला ज्ञात मैच खेला गया।
भारत पहला फर्स्ट क्लास मैच 1864 में चेन्नई खेला गया। आजादी के बाद क्रिकेट की लोकप्रियता बढ़ी और दिसंबर 1928 में बीसीसीआई की स्थापना की गई।