ठुड्डी पर तिल वाले लोगों में छिपी होती है ये खूबियां


By Farhan Khan16, Apr 2025 03:07 PMjagran.com

ठुड्डी पर तिल वाले लोगों में खूबियां

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, व्यक्ति की बॉडी पर निहित तिल भविष्य जुड़े गहरे राज के बारे में बताते हैं। आइए जानते हैं कि ठुड्डी पर तिल वाले लोगों में क्या खूबियां होती है?

सारे ऐशो-आराम के मालिक

जिन लोगों की ठुड्डी पर तिल होता है। ऐसे लोगों को जीवन में सारे ऐशों-आराम मिलते हैं। इन्हें कभी किसी चीज की कमी नहीं होती। ये जो चाहते हैं, इ्न्हें मिल जाता है।

मदद करने के लिए सदैव तत्पर

ठुड्डी पर तिल वाले लोगों में सबसे बड़ी खूबी यह होती है कि ऐसे लोग मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। ये बेहद दयालु किस्म के होते हैं।

कम्यूनिकेशन करने में होते हैं माहिर

ठुड्डी पर तिल वाले लोगों की कम्यूनिकेशन स्किल कमाल की होती है। ये अपनी बातों से दूसरों का दिल जीत लेते हैं। ऐसे लोग मार्केटिंग में अपना करियर बनाते हैं।

साफ दिल के इंसान

अगर आपकी भी ठुड्डी पर तिल है, तो इसका मतलब यह है कि आप साफ दिल के इंसान है। आपके दिल में किसी के लिए भी नफरत नहीं है। आप हमेशा दूसरों का भला सोचते हैं।

होते हैं मेहनती

ठुड्डी पर तिल वाले लोग बेहद मेहनती होते हैं और इन्हें अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा होता है। ये किसी भी काम को करने से पीछे नहीं हटते। जो भी काम करते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।

होते हैं केयरिंग

ठुड्डी पर तिल होना इस बात की ओर इशारा करता है कि ऐसे लोग बेहद केयरिंग होते हैं। पार्टनर के साथ-साथ अपनी फैमिली का भी पूरा ख्याल रखते हैं।

खतरों के खिलाड़ी

ठुड्डी पर तिल जिन लोगों के होता है। इस तरह के लोग बेहद निडर होते हैं। अपनी बात कहने में जरा भी संकोच नहीं करते। इन्हें खतरों का खिलाड़ी भी कहा जाता है।

ठुड्डी पर तिल वाले लोगों में ये खूबियां छिपी होती है।  इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com