क्या आप जानते हैं सैलरी के नाम पर पहले मिलता था नमक?


By Farhan Khan11, Dec 2024 03:27 PMjagran.com

सैलरी सबसे जरूरी चीज  

हर व्यक्ति सैलरी पाने के लिए जॉब करता है और जो भी नौकरीपेशा होता है, उसकी चाहत होती है कि अकाउंट में सैलरी ज्यादा से ज्यादा हो।  

सैलरी शब्द कहां से आया?

आखिर यह 'सैलरी' शब्द आया कहां से? क्या आप इसके बारे में जानते हैं? आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।      

नमक से आया सैलरी का नाम  

अगर हम 'सैलरी' शब्द के इतिहास की बात करें, तो इसका कनेक्शन नमक से माना जाता था।  

नमक का मुद्रा के रूप में इस्तेमाल

प्राचीन रोम में नमक को एक बहुमूल्य वस्तु माना जाता था और इसका इस्तेमाल मुद्रा के रूप में भी किया जाता था।    

वेतन के रूप में नमक देना

रोमन साम्राज्य में सैनिकों को उनकी सेवा के बदले में वेतन के रूप में सैलेरियम दिया जाता था और यह वेतन नमक के रूप में होता था।

नैचुरल हिस्ट्री बुक में वेतन के रूप में नमक का जिक्र

रोमन इतिहासकार प्लीनी द एल्डर ने अपनी पुस्तक 'नैचुरल हिस्ट्री' में वेतन के रूप में नमक का जिक्र किया है।

नमक देने की प्रथा के कारण सैलरी का जन्म

वेतन के रूप में नमक देने की प्रथा के कारण ही 'सैलरी' शब्द का जन्म हुआ। जिसे रोमन साम्राज्य द्वारा शुरू किया गया था।

समय का जैसे-जैसे पहिया घूमा, वैसे-वैसे वेतन के रूप में नमक की जगह पैसा दिया जाने लगा। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com