आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोग किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त रहते हैं। ऐसे में शरीर को निरोग रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करनी चाहिए।
आज हम आपको कोरियन लोगों की फिटनेस के राज के बारे में बताएंगे, जिसे फॉलो करने से आप भी फिट एंड फाइन रहेंगे। आइए इन टिप्स के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
अगर आप भी कोरियन लोगों की तरह फिट रहना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको एक साथ पूरा खाना खाना नहीं चाहिए। दिन में 4 से 5 बार खाना चाहिए। इससे पाचन अच्छा रहता है।
रोजाना 30 मिनट की वॉकिंग से आपकी हड्डियां जड़ तक मजबूत हो सकती है। कोरियन लोगों की फिटनेस का राज यह है कि वे रोजाना चलते हैं। लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करते हैं।
रात में देर से सोना और सुबह लेट जागना यह शरीर में बहुत सी बीमारियों को जन्म देने का काम करता है। कोरियन लोगों की तरह फिट रहने के लिए टाइम पर सोएं।
नेचर हमारी लाइफ का अहम हिस्सा है। ऐसे में अगर आप दिन का आधा घंटा नेचर के साथ बिताते हैं, तो इससे आपका स्ट्रेस गायब हो जाएगा। कोरियन लोग भी यही करते हैं।
आपको अपनी खाने की थाली में तला-भुना की बजाय उबला हुआ, कम मसाले वाला और सब्जियों से भरा खाना शामिल करना चाहिए। इससे तन लंबे समय तक हेल्दी रहता है।
जीवन के लिए जल आवश्यक है और पूरे दिन में चार से पांच लीटर पानी पीने से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। कोरियन लोग दिनभर में पर्याप्त पानी पीते हैं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com