कहा जाता है कि आप जापानी लोगों को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकते। वो अपने शरीर का खास ख्याल रखते हैं। जापानी लोग सेहत के मामले में पूरी दुनिया में चौथे या पांचवें नंबर पर आते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि आखिर जापानी लोगों आखिर इतने फिट क्यों रहते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें और आप भी फिट रह सकें।
जापानी लोगों की तरह फिट रहने का सबसे बड़ा मूल मंत्र यही है कि आपकी खाना छोटी प्लेट में लेना चाहिए। छोटी प्लेट में खाना लेने से हम लिमिट में खाना खाते हैं। बड़ी प्लेट अक्सर ज्यादा खाने की तरफ इशारा करती है।
जापानी लोग हर मौसम के अनुसार खाना खाते हैं। आपको भी ऐसा शेड्यूल फॉलो करना चाहिए। इन दिनों सर्दियों का मौसम है, तो ऐसे में आपको गर्म चीजों का सेवन करना चाहिए।
जापानी लोगों की फिटनेस का राज यह है कि वे भूख मिटने तक ही खाते हैं। कभी भी खाने को ओवरलोड नहीं करते। वहीं, भारतीय लोग जब तक खाते रहते हैं, तब तक पेट ओवरलोड न हो जाए।
जापानी लोग अपनी नींद को लेकर काफी अलर्ट रहते हैं क्योंकि नींद पूरी न होने से शरीर अक्सर बीमार हो सकता है। ऐसे में आपको टाइम पर सोना चाहिए और टाइम पर जागना चाहिए।
शरीर को हेल्दी रखने के लिए हेल्दी फूड ही काफी नहीं, बल्कि नियम को फॉलो करना भी जरूरी है। यह बात जापानी लोग अच्छे से जानते हैं। वे अपने खाने को हमेशा अच्छे से चबाकर ही खाते हैं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com