आज की बिजी लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते शरीर को हेल्दी रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। वहीं, इस दौरान हम फिजिकल एक्टिविटी भी न के बराबर कर पाते हैं।
अगर हम दुनिया के सबसे फिट देशों की बात करें, तो जापान टॉप 10 में शामिल है। आज हम आपको जापानी लोगों की फिटनेस का राज बताएंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
आज की बिजी लाइफस्टाइल में हम अक्सर टाइम पर नहीं सो पाते और टाइम पर न सोने से बहुत सी बीमारियां हमें घेर लेती है। जापानी लोगों की सोने की टाइमिंग एकदम फिक्स है।
जापानी लोग अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर चीजें शामिल करते हैं। इसके अलावा उनकी खाने की प्लेट भी काफी छोटी होती है। आपको भी यह रूटीन फॉलो करना चाहिए।
सुबह के टाइम अगर आप दूध की चाय की जगह हर्बल टी पीते हैं, तो इससे आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग हो सकती है। जापानी लोग रोजाना सुबह में इस ड्रिंक का सेवन करते हैं।
जापानी लोगों की फिटनेस का सबसे बड़ा राज यह है कि वे मौसम के अनुसार चीजें खाते हैं। ये चीजें उन्हें निरोग रखती है। आपको भी ऐसा करना चाहिए।
अगर आप जापानी लोगों की तरह एकदम फिट रहना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको रोज 10 से 20 हजार कदम चलने चाहिए। इससे आपको शारीरिक परेशानियां नहीं आएंगी।
जिस तरह डाइट में हेल्दी चीजें शामिल करना जरूरी है। ठीक उसी तरह से सही टाइम पर खाना खाना भी बेहद जरूरी है और जापानी लोग हमेशा टाइम पर खाना खाते हैं।
लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com