अमावस्या तिथि पर सूर्य और पूर्णिमा तिथि पर चंद्र ग्रहण लगता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण का विशेष महत्व माना जाता है।
ग्रहण के दौरान नियमों का पालन न करने से शारीरिक और मानसिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में नियमों का खास ध्यान रखें।
आज हम आपको बताएंगे कि नए साल में कब-कब सूर्य और चंद्र ग्रहण लगेगा? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
14 मार्च को साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगेगा। हालांकि, भारत में यह दिखाई नहीं देगा। अतः भारत में सूतक मान्य नहीं होगा।
इस दिन चंद्र ग्रहण 05 घंटे 59 मिनट का रहेगा। चंद्र ग्रहण का समय प्रातः काल 09 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 29 मिनट तक है।
29 मार्च को साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगेगा। हालांकि, भारत में यह दिखाई नहीं देगा। अतः सूतक मान्य नहीं होगा।
शास्त्र नियमों का पालन करें। ग्रहण के समय भगवान विष्णु के नामों का जप करें। इससे सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा।
दूसरा चंद्र और सूर्य ग्रहण दूसरा चंद्र ग्रहण 07 सितंबर को लगेगा। चंद्र ग्रहण 05 घंटे 24 मिनट का रहेगा। वहीं 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगेगा।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com