घर को खूबसूरत बनाने की ख्वाहिश हर किसी की होती है, इसलिए छोटी-छोटी चीजों को साज-सज्जा के लिए इस्तेमाल करते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की सजावट में अगर आप इन तस्वीरों का चयन करते हैं, इससे ना सिर्फ आपका भाग्य चमकता है बल्कि धनवृद्धि की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कौन सी तस्वीरें लगाना चाहिए। आइए इसके बारे में जानें।
घर या कार्यालय में सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाने से कार्य और रोजगार में उन्नति होती है। साथ ही आय के नए-नए स्त्रोत बनते हैं।
जो लोग अपने घर में यशोदा और बाल कृष्ण की तस्वीर लगाते हैं. उन्हें सुंदर, बुद्धिमान, वीर, प्रतापी और तंदुरुस्त संतान की प्राप्ति होती है।
घर में श्री राम दरबार की तस्वीर लगाने से सभी का मान सम्मान करने की भावना आती है और परिवार के सदस्य के बीच प्रेम बढ़ता है।
जो लोग अपने घर में हंस राज की तस्वीर लगाते हैं, उनके परिवार में आपसी प्रेम बढ़ता है और घर में खुशियों का माहौल बना रहता है।
जो लोग अपने घरों में गाय माता के साथ भगवान कृष्ण की तस्वीर लगाते हैं। उन्हें धन की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होती है।
इसके अलावा आप राधा-कृष्ण की तस्वीर भी लगा सकते हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com