सपने में चमगादड़ दिखना कैसा है? जानें


By Farhan Khan19, Nov 2023 02:00 PMjagran.com

स्वप्न शास्त्र

स्वप्न शास्त्र का हमारे जीवन में खास महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कई बार हमें अपने सपने से होने वाली घटनाओं का पता चल जाता है।

बुरे सपने

कई बार हमें अपने सपनों में कुछ ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जिन्हें हम अपनी असल जिंदगी में भी देखने नहीं चाहते हैं।

चमगादड़

इन्हीं बुरे सपने में से एक चमगादड़ देखना भी है। ज्योतिष शास्त्र में चमगादड़ को देखना अशुभ माना गया है।

हमला करना

सपने में चमगादड़ का हमला करना बेहद बुरा माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि इस सपने का अर्थ है कि आप किसी बुरी लत का शिकार होने वाले हैं।

घटना से सचेत

अगर आपको सपने में चमगादड़ दिखाई दे रहा है तो इसका अर्थ है कि आपको भविष्य में होनी वाली अशुभ घटनाओं से सचेत रहने की आवश्यकता है।

बड़े डर से घिरे हुए

यह स्वप्न इस ओर भी इशारा करता है कि आप किसी बड़े डर से घिरे हुए हैं, जिससे आपको सावधान हो जाना चाहिए।

चमगादड़ों का झुंड

अगर आपको कभी भी सपने में चमगादड़ों का झुंड दिखाई दे तो, समझ जाइए कि आपकी किस्मत आपका साथ छोड़ने वाली है।

नौकरी और व्यापार में नुकसान

जिन लोगों को ऐसा सपना दिखाई दे उन्हें तुरंत सावधान हो जाना चाहिए। क्योंकि आपको नौकरी और व्यापार में नुकसान हो सकता है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com