उम्र के हिसाब से कितना सोना चाहिए? जानें


By Farhan Khan01, Sep 2025 01:45 PMjagran.com

नींद से जुड़ी समस्याएं  

आज की बिजी लाइफस्टाइल में या तो हम बहुत ज्यादा सोते हैं या कम ही सो पाते हैं। सेहत के लिए ये दोनों ही स्थिति बेहद खराब है। कम नींद लेने से आप अनिद्रा के शिकार हो सकते हैं। वहीं, ज्यादा नींद लेने से आप पूरे दिन सुस्त बने रहेंगे।

उम्र के हिसाब से कितना सोएं?  

आज हम आपको बताएंगे कि आखिर उम्र के हिसाब से एक व्यक्ति को कितनी नींद लेनी चाहिए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सके और आप बीमार न हो।

बुजुर्गों के सोने का टाइम

बुजुर्गों की बात करें, तो उन्हें रात में 9:00 से 10:00 बजे के बीच सो जाना चाहिए। इस टाइम पर सोने से आपकी मेंटल हेल्थ काफी अच्छी रहती है। वहीं, दिल भी सेहतमंद रहता है।

टीनएजर्स के सोने का टाइम

टीनएजर्स की बात की जाए, तो उन्हें रात में 10:30 से 11:30 बजे के बीच सो जाना चाहिए। इससे काम पर फोकस करने में मदद मिलती है। वहीं, स्ट्रेस से भी राहत मिल सकती है।

व्यस्क के सोने का टाइम

सर्कैडियन रिदम के मुताबिक, एक व्यस्क को रात में रात 10:00 से 11:00 बजे के बीच सो जाना चाहिए। यह टाइम न फॉलो करने से आपको थकान और हाई बीपी की समस्या हो सकती है।

रात में तला-भुना न खाएं

आपको रात में सोने से ठीक पहले बहुत ज्यादा या तला-भुना भोजन करने से बचना चाहिए। इससे आपकी नींद में खलल पड़ सकता है क्योंकि इन चीजों को पचने में टाइम लगता है।

मेडिटेशन करें

रात में सोने से पहले रोजाना थोड़ी देर के लिए मेडिटेशन जरूर करें। इससे आपका मन एकदम शांत रहेगा। इसके चलते आपको गहरी नींद आ सकती है।

रात में टेंशन न लें

रात में सोते समय बीते हुए बुरे पलों को याद न करें। इससे आपके मन में नेगेटिव भाव आ सकते हैं और आपकी रात में नींद उड़ सकती है। ऐसे में टेंशन छोड़कर सोने पर फोकस करें।  

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com