Paris Olympics से जुड़ी कुछ खास बातें यहां जानें


By Amrendra Kumar Yadav27, Mar 2024 09:00 AMjagran.com

क्या है ओलंपिक?

ओलंपिक खेल, दुनिया की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता है। इसमें विश्वभर के सर्वश्रेष्ठ एथलीट हिस्सा लेते हैं और अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं।

किसने की शुरुआत?

ओलंपिक खेलों के जन्मदाता पियरे डे कोबर्टिन हैं। उन्होंने अंतरष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना 23 जून 1894 को की थी। आईओसी के प्रथम अध्यक्ष देमित्रिस विकेलस थे। पहली बार ओलंपिक ग्रीस की राजधानी एथेंस में साल 1896 में हुआ था।

तीन तरह के मेडल

ओलंपिक खेल में तीन प्रकार के मेडल दिए जाते हैं। इसमें स्वर्ण, रजत और कांस्य मेडल शामिल होते हैं। इस साल पेरिस ओलंपिक 17 दिन चलेंगे। ये गेम्स 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होने हैं।

तीसरी बार पेरिस में आयोजन होगा

2024 में पेरिस ओलंपिक खेलों का तीसरी बार आयोजन करने जा रहा है। ऐसा करने वाला लंदन के बाद दूसरा शहर बन जाएगा पेरिस।

कितने गेम, कितने इवेंट

2024 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक इवेंट में 32 खेलों को शामिल किया जाएगा जिसमें 306 इवेंट शामिल हैं, इन खेलों में ब्रेकिंग (ब्रेक डांस) ओलंपिक में पहली बार खेला जाएगा।

IOC कराती है आयोजन

ओलंपिक खेल हर चार पर आयोजित किया जाता है, इस समयावधि को ओलंपियाड कहते हैं। ओलंपिक खेलों की देखरेख IOC यानी अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति करती है।

भारत कर सकता है मेजबानी

भारत कर सकता है ओलंपिक्‍स 2036 की मेजबानी। ओलंपिक गेम्‍स 2036 के मेजबान पर फैसला 2025 में होगा। ओलंपिक दिवस को हर साल 23 जून को मनाया जाता है। इसे पहली बार साल 1894 में मनाया गया था।

2020 में भारत का प्रदर्शन

भारत ने ओलंपिक, 2020 में 1 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 7 पदक जीते। ये किसी भी ओलंपिक में भारत की तरफ से सर्वाधिक पदक हैं।

ओलंपिक्स और खेल से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

IPL में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले 6 बल्लेबाज