तुला राशि के जातकों को इस क्षेत्र में मिलेगी सफलता, जानिए सभी राशियों का दैनिक र


By Mahak Singh12, Mar 2023 01:44 AMjagran.com

मेष दैनिक राशिफल

पारिवारिक समस्या आ सकती है अथवा अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

वृषभ दैनिक राशिफल

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल

किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रक्तचाप के रोगियों को स्वास्थ्य के प्रति विशेष सचेत रहने की आवश्यकता है।

कर्क दैनिक राशिफल

पिता या संतान के कारण तनाव मिल सकता हैं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करना होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह दैनिक राशिफल

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

कन्या दैनिक राशिफल

उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। स्थानांतरण या विभागी परिवर्तन की दिशा में सफलता मिलेगी। नए अनुबंध का प्रयास सार्थक होगा।

तुला दैनिक राशिफल

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

वाहन चलातें समय सावधानी रखें। किसी मूल्यवान वस्तु के चोरी या खोने की आशंका है। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे।

धनु दैनिक राशिफल

ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

मकर दैनिक राशिफल

पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते है। चल या अचल संपत्ति के मामले में भी जोखिम न उठाएं। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल

महिला अधिकारी का भरपूर सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है।

आज इन राशियों को होगा धन लाभ, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल