शायद आप ये सोचते होंगे कि फिट दिखने वाले ये स्टार्स फ़ास्ट फ़ूड नहीं खाते हैं। तो ऐसा सोचना एकदम गलत है। बॉलीवुड स्टार्स भी जंक फ़ूड के क्रेजी होते हैं।
कंगना रनौत को फास्ट फ़ूड में गोल गप्पे सबसे ज्यादा फेवरेट हैं।
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को 'छोले भटूरे' बेहद पसंद हैं।
कार्तिक आर्यन रोड साइड लगने वाले स्टॉल के चाइनीज फ़ूड के क्रेजी हैं।
सोनम कपूर पावभाजी की जबरदस्त फैन है। उसे देखकर वो खुद को रोक नहीं पाती हैं।
भाईजान का फेवरेट स्ट्रीट फ़ूड कबाब और बिरयानी है। जिसमें उन्हें मां के हाथों की बिरयानी बेहद पसंद है।
फिट दिखने वाले ऋतिक का फेवरेट स्ट्रीट फ़ूड समोसा है। एक्टर एक दिन में 12 समोसे खा सकते हैं।
अनुष्का शर्मा स्ट्रीट फ़ूड में चाइनीज फ़ूड की दीवानी हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस को ढाबे का खाना भी बेहद पसंद है। जिसमें उन्हें काकोरी कबाब सबसे ज्यादा पसंद है।
फिटनेस फ्रीक करीना फ्रेंच फ्राइज की बेहद शौकीन हैं।