आज हम आपको बताएंगे कि जन्मदिन पर केक काटना कैसा है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
हिंदू धर्म के किसी भी शास्त्र या वेद में केक काटकर जन्मदिन मनाने का उल्लेख नहीं मिलता है।
ज्योतिष में भी मोमबत्ती बुझाकर केक काटने को अशुभ माना गया है। हालांकि इसके इसके लिए विशेष नियम बताए गए हैं।
इन नियमों के अनुसार आप जन्मदिन मना सकते हैं। इन नियमों को फॉलो करने से आपके ऊपर कोई आपत्ति नहीं आएगी।
जिस व्यक्ति का जन्मदिन होता है उस दिन उसकी आरती जरूर उतारनी चाहिए। ऐसा करने से अग्नि देव का आशीष मिलता है।
बड़े-बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद जरूर लें। इस दिन मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें।
जन्मदिन का जश्न आप अपने सामर्थ्य अनुसार जैसा भी करें, लेकिन इस दिन भूलकर भी मांसाहार चीजें न पकाएं और ना ही इसका सेवन करें।
इन तरीकों से आप अपना जन्मदिन मना सकते हैं लेकिन आपको केक नहीं काटना चाहिए। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com