राजकीय शोक क्या होता है?


By Farhan Khan28, Dec 2024 04:47 PMjagran.com

डॉ.मनमोहन सिंह ने दुनिया को कहा अलविदा

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने गुरुवार रात दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली।

सात दिन का राजकीय शोक  

शनिवार को मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। मनमोहन सिंह के निधन के बाद देशभर में सात दिन के राजकीय शोक का एलान किया गया है।

राजकीय शोक के बारे में जानकारी

आज हम आपको राजकीय शोक के बारे में सब कुछ बताएंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें। ताकि आपको किसी तरह की कन्फ्यूजन न रहें।

राजकीय शोक

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री या पूर्व राष्ट्रपति और पीएम के निधन पर पूरे देश में राजकीय शोक मनाया जाता है।

राज्यपाल के निधन पर राज्य में शोक

वहीं, राज्यपाल, राज्य के किसी सम्मानित शख्सियत, मुख्यमंत्री या पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर पूरे राज्य में शोक मनाया जाता है।

नहीं होते सांस्कृतिक कार्यक्रम

जब भी राजकीय शोक का एलान किया जाता है, तो इस दौरान सरकारी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होते हैं।

राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहना

राजकीय शोक के एलान के बाद विदेश में भी सभी इंडियन मिशन्स/कमीशन्स में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहता है।

गणतंत्र दिवस पर नहीं होता राजकीय शोक

हालांकि, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती जैसे राष्ट्रीय त्योहार के मौके पर कोई राजकीय शोक नहीं मनाया जाता है।

राजकीय शोक के बारे में यह जानकारी ग्रह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट से ली गई है। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com